बड़ीसादड़ी में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में धांधली व भारी अनियमितताओं का आरोप, निर्णायकों पर कार्यवाही करने की मांग


चित्तौड़गढ़। राबाउमावि बड़ीसादड़ी में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय शतरंज की 17 व 19वर्षीय बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताओं में धांधली, मनमर्जी और भारी अनियमितताओं का आरोप लगा कर अभिभावकों और खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर सहित निदेशक शिक्षा निदेशालय खेल विभाग, बीकानेर, सचिव राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, जिला खेल अधिकारी चित्तौड़गढ़, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बड़ीसादड़ी को प्रेषित कर इसमें संलिप्त सभी जिम्मेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए टूर्नामेंट निरस्त कर नये सीरे से कराये जाने की मांग की।
अभिभावकों व खिलाड़यों ने दिये ज्ञापन में बताया कि दो दिवसीय इस शतरंज प्रतियोगिता में कईं अनियमितताएँ हुई। कपासन से टीम को लेकर तय समय पर पहुँचे अध्यापक संपत लाल गाड़री के बालकों को पहला राउंड नहीं खेलाया गया। जब विद्यालय की टीम द्वारा इस प्रतियोगिता में विद्यालय के शतरंज खिलाड़ियों को प्रथम राउंड मे भाग लेने से वंचित रखने के बारे मे जानकारी मांगी तो हमें भ्रमित करते हुए कहां की आपके स्कूल के बच्चों को दुसरे राउंड से खिलाया जाएगा।पहले राउंड में दामा खेड़ा कपासन विद्यालय के बच्चों को खेलने से मना कर दिया और स्थानीय बडी सादडी स्कूल के प्रधानाचार्य, विभागीय शारीरीक शिक्षक और निर्णायको के द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का प्रथम राउंड चालू कर दिया गया और उन सभी को अंक दे दिए गए। जब इस शतरंज प्रतियोगिता की ऑनलाइन साईट पर देखा तो उसमें हमारे स्कूल के सभी बच्चों को जीरो (0) अंक दे दिए गए। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल,बडीसादडी के प्रधानाचार्य श्री रिंकू कुमार मीणा, शारीरीक शिक्षक श्री किशन लाल व्यास, स्कूल स्टाफ और स्थानीय निवासी श्री कमलेश चैधरी,शतरंज प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर श्री राजेन्द्र तेली,डिप्टी चीफ आर्बिटर श्री निलेश कुमावत द्वारा धांधली, मनमर्जी और भारी अनियमितताओं से कुछ स्थानीय बडीसादडी विवेकानंद मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने और भारी दबाव मे इस शतरंज प्रतियोगिता को आयोजित किया गया है। गत वर्ष भी इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ पुरुषार्थी विद्यालय, किला रोड में इन्हीं निर्णायकों द्वारा मनमर्जी से और भारी धांधली की शिकायतो के उपरांत भी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिनकी भी खिलाड़ियों और अभिभावकों द्वारा स्थानीय स्कूल प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और जिला कलेक्टर महोदय को की गई परंतु आज तक उन शिकायतो फर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इन प्रतियोगिताओं के मुख्य निर्णायक और निर्णायक द्वारा बड़ीसादड़ी में टूर्नामेंट कराये जाने का आॅनलाईन साॅफ्टवेयर पर बताया जा रहा है जबकि इनके द्वारा उसी दिन राजसमंद में भी टूर्नामेन्ट कराया जा रहा है, जो कि संभव नहीं है। केवल मात्र खाना पूर्ति कर टूर्नामेंट का समापन कर दिया गया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी सादड़ी में आयोजित इस दो दिवसीय 20 व 21 सितंबर, 2023 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल चार से पांच राउंड सभी खिलाड़ियों को खेला जाना था। प्रथम राउंड से ही हमारे विद्यालय के बच्चों को उनकी प्रतिभाओं को देखकर वंचित कर दिया गया और इस प्रकार किसी एक विशेष विद्यालय के बच्चों को फर्जीवाड़ा कर अंको के आधार पर राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं के लिए चयनित करने का षडयंत्र किया जा रहे हैं, जो जिले के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और उन्हें हतोत्साहित करने का घिनौना अपराध किया गया है।
कपासन विद्यालय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के खिलाड़ीयों और  अभिभावकों ने जिला कलेक्टर से मिलकर कि इस 67वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन को तुरंत रद्द करने का आदेश जारी करते हुए इसमें संग्लिप्त सभी निर्णायकों और स्कूल प्रबंधन समिति के साथ स्थानीय निवासी व कोच पर जिनके दबाव में यह प्रतियोगिता मनमर्जी और भारी धांधली पूर्ण आयोजित की गई है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश जारी करा बच्चों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचावे। हम अभिभावकों को न्याय दिलाने की कृपा करावें।
इस दौरान कपासन के माॅडल स्कूल के 15 से 20 बच्चे, अभिभावक, अध्यापकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ