एसडीएम की अध्यक्षता में 12 फ्लाइंग सर्विलांस टीम के अधिकारियों व पुलिस की बैठक

 
बेगूं (माय सर्कल न्यूज़ @महेंद्र धाकड़)।विधानसभा आम चुनाव के मध्य नजर रखते हुए आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु गुरुवार को बेगू विधानसभा क्षेत्र में 12 फ्लाइंग सर्विलांस टीम (एफएसटी) के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक का आयोजन रिटर्निंग अधिकारी (SDM) कैलाश चंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार बेगू में किया गया। जिसमें रिटर्निंग अधिकारी ने उड़न दस्ता दल के प्रभारी/अधिकारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी रखने व आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने तथा प्रभावी कार्यवाही के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा मुकेश कुमार मीणा, सहायक रिटर्निग अधिकारी (तहसीलदार) विवेक गरासिया, पुलिस उपाधीक्षक बद्रीलाल राव, बेगू एवं पारसोली थानाधिकारी, एवं समस्त एसएसटी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ