महिला व मासूम बच्चों की बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में इजरायल राष्ट्रपति नेतन्याहू का फूंका पुतला


जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज @रविकान्त जोशी)। इजराइल द्वारा फिलिस्तीन के महिला व मासूम बच्चों की बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तकिया मस्जिद चौक पर इजरायल राष्ट्रपति नेतन्याहू का पुतला फूंका।
मुस्लिम नौजवान द्वारा आज जुम्मे की नमाज के बाद तकिया मस्जिद चौक पर इजराइली सेना द्वारा बैतूल मुकद्दस पर कब्जा करने व फिलिस्तीन के सैकड़ों बच्चों महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक गोली चलाकर उनकी हत्या करने की घोर निंदा करते हुए इसराइल के राष्ट्रपति ने नेतन्याहू का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पार्षद परवेज खान, रईश चौहान, उस्मान बड़ालिया, आदिल तंवर, रियासत मलिक, अनीस सरवरी, आबिद नेब, इस्लाम नेब, दानिश अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ