चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी आज मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वह चित्तौड़ में चुनाव लड़ने पार्टी के निर्णय पर आए हैं। पार्टी उन्हें आदेश देगी तो वह वापस जयपुर लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि हैं। राजवी ने अपने पुराने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में विधायक रहते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ डेयरी सयंत्र की स्थापना भी करवाई हैं। उन्होंने बताया कि वह राज्य चिकित्सा मंत्री रहते हुए कई कार्य करवाएं हैं। चित्तौड़गढ़ किसानों के लिए मंडी व्यवस्था में सुधार, युवाओं के रोजगार में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे काम इस क्षेत्र की आ आवश्यकता हैं। इसके लिए व्यक्ति का विजन होना जरूरी हैं। राजवी ने कहा कि इस क्षेत्र में अफीम की खेती होती हैं और पुलिस द्वारा 8 बट्टा 29 धारा का दुरुपयोग कर किसानों को परेशान किया जाता हैं जिसे रोकने के प्रयास किया जाएगा। जिससे अफीम किसानों को राहत मिल सकेगी।
इस दौरान भाजपा से टिकट नही मिलने से नाराज चन्द्रभान सिंह आक्या के चुनावी मैदान में ताल ठोकने के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चन्द्रभान सिंह आक्या भी चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से नही हैं। राजवी ने कहा कि उनका मुकाबला कांग्रेस से होगा ना कि निर्दलीय प्रत्याशी से... उन्होंने आगे कहा कि चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा भाजपा के चुनाव चिन्ह का उपयोग किए जाने की शिकायत प्रदेश कार्यालय को भिजवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं कि वह बाहरी हैं जबकि वह 15 साल तक चित्तौड़गढ़ रह चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ