शनि महाराज आली (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। कपासन नगरपालिका के समस्त वार्डो में कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
नगर कांग्रेस प्रवक्ता और एडवोकेट विजय बारेगामा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व मुख्य संगठक ललित तुनवाल के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं प्रधान भैरुलाल चैधरी के अनुमोदन की सहमति से नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत ने नगरपालिका कपासन के पच्चीस वार्डो मे गुरुवार को वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जारी अनुसार में वार्ड नम्बर 1 मे लक्ष्मीलाल भाण्ड़, वार्ड नम्बर 2 में बंशीलाल रेगर, वार्ड नम्बर 3 में शान्तिलाल सोनी, वार्ड नम्बर 4 में सुरेश कुमार नन्दवाना, वार्ड नम्बर 5 में भावेश पालीवाल, वार्ड नम्बर 6 में देवीलाल लौहार, वार्ड नम्बर 7 में अशफाक खान, वार्ड नम्बर 8 में राबिया खान, वार्ड नम्बर 9 में कमलेश बारेगामा, वार्ड नम्बर 10 मे नरेश प्रजापत, वार्ड नम्बर 11 में रोहित कोदली, वार्ड नम्बर 12 में रोशनलाल जाट, वार्ड नम्बर 13 में महेन्द्र कुमार न्याती, वार्ड नम्बर 14 में महावीर चण्डालिया, वार्ड नम्बर 15 में योगेश चोटिया, वार्ड नम्बर 16 में चांदमल बारेगामा, वार्ड नम्बर 17 में सलीम मंसूरी, वार्ड नम्बर 18 में पुष्कर खटीक, वार्ड नम्बर 19 मे जुनेद अंसारी, वार्ड नम्बर 20 में सत्यनारायण सेन, वार्ड नम्बर 21 मे पिन्टु आचार्य, वार्ड नम्बर 22 में राजु माली, वार्ड नम्बर 23 में उमराव सिंह, वार्ड नम्बर 24 मे राजेश आचार्य एवं वार्ड नम्बर 25 मे सुनिल वैष्णव को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।
0 टिप्पणियाँ