जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा क्षेत्र के बाड़ी पुलिस चौकी पर तैनात एएसआई गोपाल सिंह की निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। दो मोटरसाईकिल की आमने-सामने भिडंत हो जाने से दोनों बाईक सवार घायल हो गए थे। एएसआई के घायल होने की सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक बेनीप्रसाद मीणा,सदर थाना प्रभारी सीआई वीरेंद्र सिंह और सदर थाना पुलिस स्टाफ जिला अस्पताल में पहुंचे। घायल एएसआई गोपाल सिंह ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक एएसआई गोपाल सिंह केसुंदा के पास धामनिया के रहने वाले थे।
0 टिप्पणियाँ