शनि अमावस्या पर स्वस्ति धाम पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब


जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज (रविकान्त जोशी)। शनि अमावस्या के माैकै पर आज मुनिसुब्रत नाथ स्वस्तिधाम अतिशय क्षेत्र जहाजपुर में पूरे भारतवर्ष से भक्त लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन मुनीसुव्रत नाथ विधान से हुआ उसके पश्चात 8:30 बजे से अभिषेक शांति धारा की बोलियां प्रारंभ हुई। इसमें प्रथम अभिषेक का सौभाग्य सोधर्म इंद्र बनकर प्रदीप, राजेश, परचित, परिकुल, दिलीप, शैलेश, अर्चना शाह परिवार बीना वालों को प्राप्त हुआ। शांति धारा कर्ता परिवार सुशील कुमार, सरिता, संगीता, कोमल, श्वेता पहाड़िया परिवार एवं पाटनी परिवार इंफाल कोलकाता वालों को प्राप्त हुआ। द्वितीय शांति धारा करता परिवार अशोक कुमार, चंदा देवी, पियूष, अनुज, राहुल, मोहित, विवेक, प्रियंक, सम्यक जैन जयपुर दिल्ली वालों को प्राप्त हुआ।
विक्रम में अन्य अन्य पात्रों का चयन किया गया इसमें 51000 रुपए,  21000 रुपए, 11000 रुपए एवं 5100 रुपए  में सोने के कलश से आज शनि अमावस्या मेले पर कलश करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
स्वस्ति धाम परिसर में आज सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें अलवर, जयपुर, मुंबई, नागपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, बिना, भीलवाड़ा, शाहपुरा, निवाई, महुआ, अलवर, बांसवाड़ा, गोटेगांव, बुरहानपुर, गुवाहाटी, ब्यावर, भरतपुर, उदयपुर, इंदौर, अजमेर, निवाई, भरतपुर, दिल्ली, अजमेर, शाहपुरा समेत कई जगह से वक्त लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया प्रभारी नेमीचंद जैन ने बताया कि
कार्यक्रम एवं बोलियां का संचालन प्रवक्ता भानु कुमार जैन एवं शास्त्री जयकुमार जैन ने किया।
क्षुल्लिका अर्हतमति माताजी एवं संस्कृति भूषण माताजी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा सभी भक्तों ने यहीं से       सोनागिर में विराजमान 108 गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी को वंदामी किया। अभिषेक व्यवस्था में मनीष कुमार जैन, राजू छाबड़ा, अनिल जैन, विनोद जैन, राजू पोद्दार, पंकज सोगानी, नवीन ने सहयोग किया। कमेटी के सभी सदस्य विनोद टोरड़ी, रितेश सेठी, धनराज जैन, महावीर धोड़, दानमल, पारस बागूदार व अन्य सभी व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ