चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सोमवार दिनांक 6 नवम्बर को संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
चुनाव पर्चा दाखिल करने के तहत 6 नवम्बर को प्रातः 10 बजे समूचे विधानसभा क्षैत्र के कार्यकर्ता व क्षैत्रवासी शहर स्थित ईनाणी सिटी सेंटर पर एकत्रित होंगे जहाँ से जुलुस के रूप में चन्द्रलाॅक टाॅकीज, पाडनपोल, लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधीचैक, गोल प्याऊ, सुभाष चैक से पुरानी पुलिया होते हुए कलेक्ट्री पहुचेंगे।
विधायक आक्या के चुनाव प्रचार के तहत शनिवार व रविवार को बस्सी, सावा, भदेसर, चंदेरिया व घोसुण्डा में भारी जन सैलाब के साथ चुनाव कार्यालय खोले गये। इस दौरान हजारो की संख्या में लोगो ने विधायक आक्रूा को अपने कंधो पर उठा लिया तथा उनके समर्थन मेें नारे लगाते रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजन को सम्बोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि क्षैत्रवासियो के विश्वास पर वे हमेशा खरे उतरे है तथा आगे भी सेवा में कोई कसर नही छोड़ेगें। उन्होने कार्यकर्ताओं से 6 नवम्बर को ईनाणी सीटी सेन्टर में आने का आग्रह किया।
0 टिप्पणियाँ