चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सीट पर कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नाम पर मुहर लग गई हैं। जाड़ावत समर्थकों में हर्ष की लहर हैं। टिकट मिलने की सूचना के बाद सीधे श्रीसांवलिया सेठ के दर्शन के लिए निकले हैं। चित्तौड़गढ़ शहर की एक होटल परिसर में जाड़ावत ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित किया। शहर की गोल प्याऊ पर जाड़ावत का स्वागत किया गया। नेतावल महाराज में पहला चुनावी कार्यालय खोला गया।
0 टिप्पणियाँ