कस्बे में खुलेआम बिक रहे हैं नकली घी तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थ, प्रशासन बेखबर

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। जैसे ही त्योहारों का सीजन शुरू होता है और मिलावटखोर और नकली खाद्य सामग्री की बहार शुरू हो जाती है जिससे जनता के स्वास्थय के साथ ये खिलवाड़ करने से भी नही चूकते है। दीपावली आने से जहाज़पुर में दुकानों पर नकली का बोलबाला लगा है। कोई सक्षम अधिकारी जानकर इस ओर ध्यान नही देता है। कभी-कभी खाना पूर्ति के लिए ये आकर सेंपल ले लेते है पर इनके आने से पहले ही दुकानदारों को आने की सूचना मिल जाती है तो आने से पहले ही ये शॉप बढ़ा कर इधर उधर हो जाते है। जहाज़पुर के बाजार में खाने की हर चीज में मिलावट ओर नकली आ रही है। तेल घी से लेकर सभी सामग्री में मिलावट देखी जा रही है 
ऐसे ही धड़ल्ले से नकली ओर सिंथेटिक मावा जो निजी बसों द्वारा जहाज़पुर में आ रहा है और उसी मावे से बस स्टैंड ओर बाजार में खुले में बेखोफ होकर जानलेवा मिठाईयां बनाई जा रही है।
पर इन पर ना तो जहाज़पुर चिकित्सा प्रसाशन कार्यवाही कडता है और ना ही फूड विभाग कोई कार्यवाही करता है। 
ऐसी खाना पूर्ति ओर ना के बराबर कार्यवाही से ऐसा प्रतीत होता है कि हर मिलावट खोर अपने अपने हिसाब से सेट करके ये मिलावट का घोरख धन्धा खुल्ले में चला रहा है।
जहाज़पुर के जागरूक जनता के कहना है कि अगर सही से कार्यवाही हो तो आधे से ऊपर दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हो सकती है पर कोई आज तक कार्यवाही नही होने से भी इन मिलावट खोरो के हौसले बुलंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ