चित्तौड़गढ़। कांग्रेस द्वारा जारी चौथी सूची में जिले की तीन विधानसभाओं के प्रत्याशी की घोषणा की गई, जिसमें बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से डेयरी संघ अध्यक्ष बद्रीलाल जाट पर विश्वास दिखाते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट जगपुरा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट मिलने के बाद बड़ीसादड़ी पहुंचे जहां स्वागत किया। गंगरार टोल नाके से उन्हे वाहन रैली के रूप में बड़ीसादड़ी ले जाया गया इससे पूर्व आजोलिया का खेड़ा, चंदेरिया में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया, जहां से उनके जिला मुख्यालय के अम्बे मार्केट में पहुंचने पर सुनील चौधरी, गजेंद्र कोठारी, सुनील माहेश्वरी, दिनेश लड्ढा, सुरेश लड्ढा, बालू राम देवासी, गोपाल देवासी, देवीलाल, प्रकाश चौधरी, दिलीप पोखरना, संजय, महेश सोनी, बृजेश कुमावत, पुनीत पुंगलिया, रोहित सुखवाल, ललित, सुरेश अहीर, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार गोयल, गोविंद गोयल, गोपाल मोड़ सहित अन्य समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व आतिशबाजी के साथ संतरों से तोलकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ीसादड़ी प्रत्याशी जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, जिस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बड़ीसादड़ी विधानसभा में किसान हितेषी कोई कार्य नहीं हुए जहां पर कई किसान व मजदूर परिवार है, जिनके लिए कोई फैक्ट्री व रोजगार का साधन नहीं है, जिसके लिए प्रयास करेंगे और जैसा कि गहलोत सरकार राजस्थान में कई सौगाते दे रही है, वैसा ही बड़ीसादड़ी क्षेत्र में भी लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के ही पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की नाराजगी व टिकट न मिलने पर विरोध पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 25 सालों से प्रकाश चौधरी पर विश्वास जताया है, वे दो बार विधायक भी रहे है, छोटी-मोटी नाराजगी होती रहती है, उन्हें मनाने का प्रयास कर साथ मिलकर कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाते हुए आमजन की समस्याओं व किसानों के लिए नई सौगात के लाने का प्रयास करेंगे कांग्रेस एक है और एक ही रहेगी। बद्रीलाल जाट यहा से रवाना होकर धार्मिक स्थलों व शक्तिपीठों के दर्शन करते हुए बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां उनका पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ