व्यय पर्यवेक्षकों ने ली निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सम्बन्धी बैठक



चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी के दल प्रभारियों की बैठक व्यय पर्यवेक्षकों धीरेन्द्र मणी त्रिपाठी तथा संदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। 
बैठक में पर्यवेक्षकों ने एक एक कर सभी विधानसभाओं में तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अवैध पदार्थों की रोकथाम एवं जप्ति तथा अवैध राशि के परिवहन पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाकों पर सुरक्षा कर्मियों सहित सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चेकिंग व जप्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना में मतदाता को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपस में समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर निर्वाचन व्यय शाखा से राघव शर्मा सहित पांचों विधानसभाओं के व्यय संबंधी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ