बोलों का सांवता निवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन



चित्तौड़गढ़। गंगरार थानान्तर्गत बोलों का सांवता ग्रामवासियों द्वारा गांव में लगातार की जा रही चोरियों के संदिग्धों पर कानूनी कार्यवाही करने, चोरी गई रकमें बरामद करने तथा सख्त सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामवासियों ने अपने दिये ज्ञापन में बताया कि काश्तकारों के इस छोटे से गांव में आये दिन हो चोरियों में सीमा पर निवासरत कालीछांट कालबेलिया बस्ती के कालबेलिया जाति के कुछ लोगों के सम्मिलित होने का आरोप लगाया तथा बताया कि गिरोह बना कर ये लोग रात को चोरियाँ कर रहे हैं साथ ही अकले व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हैं। गत दिनों गांव के जाटों का मोहल्ला निवासी प्रभुलाल पिता बंशीलाल जाट के घर में चोरी के नियत से कुछ लोग घुसे जिनके द्वारा लाखों की नगदी एवं जेवरात चोरी कर लिये गये। जाग होने पर जानलेवा हमले की तैयारी में चोर कईं लकड़िया भी साथ लेकर आये थे। सवेरे गांव वालों द्वारा छानबीन की गई तो कालबेलियों के डेरे के आदतन अपराधियों के सम्मिलित होने की बात सामने आई। गिरोह से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा तो उसके द्वारा चोरी करना कबूला गया। स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किये।
अपने दिये ज्ञापन में बताया गया कि स्थानीय थाने में चोर की वारदात एवं चोर को पकड़े जाने की जानकारी दी तो पुलिस वालों द्वारा ग्रामीणों को ही परेशान कर चोर को छोड़ने का आरोप लगाया। चोर जो की हिस्ट्रीशीटर भी है और आदतन अपराधी है को पुलिस द्वारा शय देने से ग्रामीणों में रोष है और गांव में कोई बड़ी वारदात करने का अंदेशा है। जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कानूनी कार्यवाही करने, चोरी गये माल को बरामद करने एवं सख्त सजा दिये जाने की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ