जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने किया स्काउट गाइड के स्टीकर का विमोचन


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत व स्काउट गाइड के तत्वावधान में मंगलवार को स्काउट गाइड के स्टीकर जारी किये गये। स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर स्टीकर का विमोचन जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष मोदी ने किया। इस दौरान सीओ स्काउट गाइड ने बताया कि यह स्टीकर जिले के राजकीय/निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों में वितरण किये जायेंगे तथा प्राप्त राशि को राष्ट्रीय मुख्यालय पर आरक्षित कोष में भिजवाया जाएगा। जिसका उपयोग विभिन्न आपदाओं में जैसे भूकम्प, बाढ़, अग्नि दुर्घटना आदि पीड़ित व्यक्तियों के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर सीओ स्काउट विनोद कुमार घारू व सीओ गाइड श्रीमती अनिता तिवारी व स्काउट/गाइड /रोवर/रेंजर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ