भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। विधानसभा आम चुनाव 2023 में आमजन में अधिकाधिक जागरूकता पैदा कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) मोहन लाल खटनावलिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मदरसा शिक्षा अनुदेशकों (नोडल) को मतदाता शपथ दिलवाई गई, साथ ही आदर्श मतदान पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में मतदान जागरूकता कर अधिकतम प्रचार प्रसार के माध्यम से आगामी 25 नवम्बर को विधानसभा आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाता अधिक से अधिक मतदान कर इस लोकतंत्र महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने की अपील की।
इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्राप्त निर्देशों के क्रम में मदरसा शिक्षा सहयोगियों द्वारा मदरसों में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के अभिभावकों से संकल्प पत्र भरवाकर, मतदान दिवस 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।
0 टिप्पणियाँ