बेगूँ में एक बार फिर धाकड़ और बिधूड़ी आमने सामने


बेगूं (माय सर्कल न्यूज़ @महेन्द्र धाकड़)।
चित्तौड़गढ़ राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करी जिसमे 58 उम्मीदवारों का नाम घोषणा की। बेगूं विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने डॉ सुरेश धाकड़ को टिकट दिया है।
 बेगूं से डॉ सुरेश धाकड़ को टिकिट मिलने पर बेगूं में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जम कर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
 
जानकारी के अनुसार पिछले चुनाव में 
2013 में भाजपा के सुरेश धाकड़ ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूड़ी को 21298 वोटों से हराया। 2018 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने भाजपा के सुरेश धाकड़ को 1661 वोटों से हराया। इस बार एक बार फिर पार्टी ने डॉ सुरेश धाकड़ पर भरोसा जताया है। ओर एक बार फिर धाकड़ और बिधूड़ी आमने सामने है। अब यह देखना होगा कि इस बार कोन मारेगा बाजी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ