फ्लाॅक यूनिट लीडर बेसिक कोर्स सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र बी.पी. पार्क, किला रोड चित्तौड़गढ़ पर संचालित सात दिवसीय फ्लाॅक यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का समापन सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ किया गया। चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, सी.ओ. स्काउट ने बताया कि विद्यालयों में 05 से 10 वर्ष तक की आयु वर्ग की छात्राओं के लिये बुलबुल गतिविधि के संचालन हेतु फ्लाॅक यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन किया गया जिसमें कुल 23 संभागियों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
शिविर का संचालन पूर्व राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) राज्य मुख्यालय जयपुर व लीडर ट्रेनर बुलबुल सुश्री दया मेघानी ने किया। सहायक संचालिका के रूप में श्रीमती लीना शर्मा प्री.ए.एल.टी.के. वी.एस. उदयपुर व प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती रेखा कुमावत, दिशा पारीक ने प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं प्रदान की। शिविर के अन्तर्गत संभागियों को आन्दोलन की जानकारी, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डागीत, राष्ट्रगान, सीटी व हाथ के संकेत, बड़ी सलामी, बुलबुल ट्री, दीक्षा संस्कार, संगठन की संरचना, गांठे, प्राथमिक सहायता, कम्पास, खोज के चिन्ह, दिशा ज्ञान, कब’ बुलबुल की योग्यता अभिवद्धि, यूनिट गठन व संचालन की जानकारी प्रदान की गई। शिविर के अतिंम दिवस प्रातः कालीन सत्र में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त संभागियों ने भाग लिया। शिविर का समापन ध्वजावतरण के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय 
संघ सचिव पंकज दशोरा, भगवती लाल शर्मा, क्वार्टर मास्टर पवन माली, स्काउट भगत सिंह, राहुल ने अपनी सेवायें प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ