बेगूँ (महेंद्र धाकड़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "गाँव चलो अभियान " के तहत शुक्रवार शाम को बेगूँ नगर के बूथ संख्या 177 के शिल्पकार मोहल्ले में पर जनसम्पर्क कर पीएम मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी एंव चलायी गयी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया। गाँव चलो अभियान के बेगूँ नगर संयोजक सत्यनारायण डिडवानियाँ ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को बेगूँ नगरपालिका क्षेत्र के बूथ संख्या 177 के शिल्पकार मौहल्लें में लोगों से जनसंपर्क किया गया। क्षेत्र के लाभार्थियों से संवाद किया गया। क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व स्तर पर देश के बढते कद की जानकारी देते हुये बताया गया कि मोदीशासन काल में आतंकवाद, भ्रष्टाचार एंव भय का वातावरण खत्म हुआ है। आमजन के लिये बनायी गयी। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज लाखों लोगो को लाभ मिला है।
किसान वर्ग,महिला वर्ग, मजदूर क्षेत्र ,युवा एंव आदिवासियों के लिये महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया गया है।
इस अवसर पर गाँव चलो अभियान के बेगूँ नगर संयोजक सत्यनारायण डिडवानियाँ, लोकसभा मीडिया सहसंयोजक कमल किशोर माथुर, अभियान सहसंयोजक दिनेश कासलीवाल, बूथ 177 के संयोजक तीर्थराज गौड,भाजपा नगरमंत्री सोनू खण्डेलवाल,विजय गौड, सीताराम शिल्पकार, अभिषेक गौड सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ