जल विभाग के कर्मचारी बनकर आए, महिला को बातों में उलझाया, गाड़ी में बकरियां भरकर भागे बदमाश

चित्तौड़गढ़। आए दिन चोरों के नए ईजाद तरीकों से आमजन ठगते हुए नज़र आते हैं। जालसाजों के जाल में कई लोग आसानी फंस रहे हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में भी एक नए तरीके का मामला सामने आया हैं। बदमाश जल जीवन मिशन के कर्मचारी बनकर आए और खेत पर काम करने वाली महिला की बकरियों के बच्चे कार में भर कर भाग छूटे। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चन्देरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।
जानकारी के अनुसार चन्देरिया थाना क्षेत्र के शिव सिंह जी खेड़ा निवासी 28 वर्षीय दिव्या पत्नी मांगी लाल रावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने बोरदा गांव स्थित खेत पर थी। इसी दौरान काले शीशे वाली एक गाड़ी आकर उसके पास रुकी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। गाड़ी से एक व्यक्ति बाहर निकला और अपने आपको जल विभाग का कर्मचारी बताया। महिला दिव्या को कहा कि इस क्षेत्र में घर-घर जल जीवन मिशन योजना के तहत पाईपलाइन बिछाई जा रही हैं। काम के लिए हम तीनों गाँव आए हुए हैं। उस व्यक्ति ने महिला दिव्या से पानी मांगा। इस पर महिला ने कमरे के पीछे जाकर पानी की ट्यूबवेल चला दी। अज्ञात व्यक्ति पानी पीकर गाड़ी की ओर चला गया। 
दिव्या की जेठानी ने बताया कि खेत के बाहर आई तो बकरियों को भागते हुए देखा। कमरें के पीछे गए तो पता चला कि बकरी व बकरी के बच्चों को तीनों बदमाश ने कार में भरकर ले जा रहे थे। महिलाओं ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने गाड़ी को भगाकर ले गए। गाड़ी पर काले शीशे होने से बदमाशों का पता नही चल पाया। महिलाओं ने बकरियां जाकर देखी तो तीन बड़ी बकरियां व उनके 7 छोटे बच्चे गायब मिले। पुलिस में दी रिपोर्ट के अनुसार चोरी गए बकरियों की कीमत करीब 40 से 50 हज़ार बताई गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ