एनजीओ ने नौकरी के नाम से बेरोजगारों से लूटी मोती रकम, सहकारिता मंत्री से कार्यवाही की मांग

प्रतापगढ़ (हरीश जटिया)। बीते एक-दो सालों से बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रतापगढ़ जिले में एक एनजीओ के माध्यम से बड़ी राशी लेकर लुटे गए बेरोजगार लोग युवा सहकारिता मंत्री गौतम दक से उनके डूंगला स्थित कार्यालय पर मिले और अपनी फरियाद पेश की। जिस पर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पुलिस एवं प्रशासन को उचित कार्रवाई करने हेतु आदेशित करते हुए बेरोजगार युवाओं को आश्वासित किया।
साथ ही सहकारिता मंत्री गौतम दक ने दरियादिली दिखाते हुए बेरोजगार युवाओं को प्रतापगढ़ से डूंगला आने जाने का वाहन किराया भी दिया।
जानकारी के अनुसार एक मदर टेरेसा के नाम से चल रही संस्था के माध्यम से सरकारी संस्था बताते हुए संस्था के सेंटर खोल पढ़ाने की नौकरी का लालच देकर प्रत्येक बेरोजगार से चालीस से सत्तर हजार रुपए तक वसूल किये, जिसमें कुछ को जॉइनिंग लेटर भी दिए। प्रकरण में बड़ीसादड़ी विधानसभा के लगभग 50 बेरोजगारो सहित जिले के लगभग 300 बेरोजगार इस धोखाधड़ी से पीड़ित हुए हैं। इस पूरे प्रकरण में संस्था के प्रतिनिधि सरकारी अध्यापक ने बाद में अन्य शेष लोगों को कहा की आपका जॉइनिंग लेटर संस्था का नाम चेंज हो रहा है उसके बाद दे दिया जाएगा परंतु ना तो सेंटर ओपन करने की परमिशन दी गई ना ही जॉइनिंग लेटर दिए गए। इस पर जब बेरोजगार युवाओं ने संस्था से अपनी दी हुई राशि वापस मांगना प्रारंभ की तो संस्था वालो ने पहले बहानेबाजी की और बाद में उल्टा फसाने व धमका कर राशि देने से मना कर दिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर कुछ बेरोजगार युवा डूंगला स्थित सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फरियाद मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री गौतम दक ने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक को दूरभाष के माध्यम से इस पूरे प्रकरण की उचित जांच कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। इन सभी गरीब बेरोजगार युवाओं से झूठ बोलकर हड़पी गई मोटी राशि वापस दिलाई जाने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ