21 श्याम भक्त खाटूधाम के लिए निशान लेकर पदयात्रा पर हुए रवाना


भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। श्री श्याम युवा मित्र मंडल समिति (रजि.) भीलवाड़ा द्वारा आयोजित भीलवाड़ा से खाटूधाम षष्ठम श्री श्याम निशान पदयात्रा 5 मार्च को प्रातः 6 बजे बाबा श्री श्याम की एवं निशानों की पूजा अर्चना कर के श्री श्याम मंदिर सी-सेक्टर शास्त्रीनगर से जयकारों एवं ढोल नगाड़ों की करतल ध्वनि के साथ रवाना हुई, जिसका शहर के मुख्य मार्ग पर श्याम भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। मंडल के अध्यक्ष विवेक बेरीवाला ने बताया कि 285 किलोमीटर की 11 दिवसीय निशान पदयात्रा भीलवाड़ा से रवाना होकर लाम्बिया, गुलाबपुरा, बांदनवाड़ा, नसीराबाद, सिलोरा, सांभर, रेनवाल एवं पचार होते हुए दिनांक 15 मार्च को बाबा श्री श्याम के चरणों में निशान अर्पणकर पूर्ण होगी। यात्रा मे विवेक बेरीवाला के साथ कुशल अग्रवाल, आयुष गर्ग, सुनील तिवाड़ी, संजय अग्रवाल, पूरण सिंह, रितेश गर्ग, देवेंद्र राणावत, विशेष शर्मा, मनीष हिरानी, गुंजन सैनी, पवन गोयल, नितिन गोयल, मयंक अग्रवाल, लोकेश सोनी, दिनेश अडवाणी, वर्दीचंद शर्मा, देवेश पाटीदार, नरेश गनेड़ीवाल, रघुवीर सिंह, जयदीप मिश्रा, संजय चौधरी, नितेश कामलिया एवं अन्य श्याम भक्त बाबा श्री श्याम के निशान लेकर रवाना हुए। यात्रा के दौरान ग्राम भोजीयावास, किशनगढ़, में दिनांक 10 मार्च को पारस बेरीवाला एवं अक्षत अग्रवाल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा एवं श्री बाबा श्याम की भजन संध्या का आयोजन 14 मार्च को ग्राम लामिया, खाटूधाम में किया जायेगा जिसमे भजन गायक राहुल शर्मा-आशीष शर्मा, कोटा द्वारा बाबा श्याम को भजनो से रिझाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ