चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के घोषणापत्र तैयार करने के लिए लोगों के सुझाव मांगने के लिए भाजपा द्वारा विडियो वैन चलाई जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मंगलवार को चितौड़गढ लोकसभा चुनाव कार्यालय कीर्ती प्लाजा से लोकसभा प्रभारी एवं युडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सह प्रभारी आनंद गर्ग, प्रदेश मंत्री एवं संभाग सह प्रभारी मिथिलेश गौतम, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, सह संयोजक शिरिष त्रिपाठी, विडियो वैन के जिला संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' वीडियो वैन को भारतीय जनता पार्टी की झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन लोकसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी के 'संकल्प पत्र' (घोषणा पत्र) के लिए लोगों से सुझाव इकट्ठा करेंगी। इस दौरान प्रभारी झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पी एम नरेंद्र मोदी का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भाजपा का दृष्टिकोण है। सह प्रभारी आनंद गर्ग ने कहा कहा कि, ये वैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और भारत को एक विकसित देश बनाने के मोदी के दृष्टिकोण को उजागर करेंगी। संभाग सह प्रभारी मिथिलेश गौतम ने कहा कि भाजपा ने इन वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को देश की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और इस 'अमृत काल' में भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराने का निर्णय लिया है। शेखर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, प्रहलाद टेलर,चेतन गौड,शिव प्रकाश मंत्री,योगेश सारस्वत,शुभम सुखवाल,विष्णु सेन,भारती, वीणा दशोरा जिलाध्यक्ष मधु पारीक,चंदा पराशर,लाल सिंह चौधरी,निलेश बल्दवा आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ