फेसबुक, इंस्टाग्राम की सर्विस डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से यूजर्स परेशान हैं। ट्विटर पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा. यूजर्स मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए। यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है। इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं। फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ