शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 ओपन एवं गर्ल्स की एक दिवसीय सलेक्शन प्रतियोगिता अब 19 मई को


चित्तौड़गढ़। जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स) एक दिवसीय सलेक्शन प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मे 12 मई रविवार को होना था जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए आगामी 19 मई, रविवार को चित्तौड़गढ़ के भीलवाड़ा बाई पास रोड़, कीर खेड़ा चौराहा स्थित कान्हा रिसोर्ट में होगा।
इस जिला स्तरीय अंडर- 17 (ओपन एवं गर्ल्स) शतरंज सलेक्शन प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी भाग लेना चाहता है, उसकी जन्म दिनांक 01 जनवरी, 2007 या इसके बाद होनी आवश्यक है। प्रतिभागी अपनी पूरी जानकारी rajasthanches.in की वेबसाइट पर या live chess.in एवं गूगल फार्म के द्वारा पंजीकरण करा प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन की अंतिम दिनांक 16 मई, गुरुवार सांय 6ः00 बजे तक रहेगी। इसके बाद कोई प्रविष्टि मान्य नहीं होगी।
प्रतियोगिताएं में श्रेष्ठ चयनित 10 बालक और 10 बालिकाओं अलग-अलग आयु वर्गो में ट्राफी, 6 हज़ार रु से भी अधिक नकद पुरुस्कारों के अलावा टीम का टी-शर्ट भी मिलेगा। साथ ही उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता के लिए 2 बालक और 2 बालिकाओं को जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी हेतु शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भूतडा़, सचिव निलेश बल्दवा, आयोजन समिति के मनोज वशिष्ठ,चंदन जैन, पीयूष काबरा, डॉ. लीना भट्टाचार्य, डॉ. सुशील मेहता, लीला आगाल, जया तोषनीवाल, आशुतोष कुमार, गोविंद चांवला, चेतन गौड़, गोविंद मुरोठिया, रुपेश सोनी, दीप सिंह, विष्णु शंकर कुमावत, अली असगर बोहरा, वरुण कृपलानी आदि से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ