चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी के उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र दिल्ली के सीलपमुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक नियुक्त होने के पश्चात् यात्रा के दौरान चित्तौड़गढ़ से गुजरने पर बस्सी के निकट फोर लाईन पर चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में खुशी जाहीर करते हुए इस्तकबाल किया गया।
पर्यवेक्षक नियुक्त के पश्चात् आबिद कागजी के रविवार को चित्तौड़गढ़ के बस्सी फोरलेन से गुजरने पर अल्पसंख्यक कार्यकआर्ओं ने एक निजी होटल में उनका मेवाड़ी पगड़ी पहना, माला पहनाई तथा उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया तथा इस नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का आभार जताया तथा आबिद कागजी के नेतृत्व में कांग्रेस के उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर सीट से अधिकाधिक मतों से विजयी होने की आशा जताई। पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद लौहार, बिलाल हुसैन, आजाद नीलगर, अहमद लौहार, हैदर अली, इश्तियाक खान, मोहम्मद अली, शाहीद हुसैन, खलील अहमद, मोहम्मद आलम, शाहरूख, फरीद मोहम्मद, अबरार आदि अल्पसंख्यक कार्यकर्ता ने खुशी जताई।
0 टिप्पणियाँ