राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूची में स्नेहा ने पाया द्वितीय स्थान

भीलवाड़ा। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए MBA बेच 2023 के परिणामों मे पोद्दार मैनेजमेंट एंड टेक्निकल कैंपस जयपुर में अध्ययनरत भीलवाड़ा की स्नेहा समदानी द्वितीय स्थान पर रही। 
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर में रहने वाले व्यवसायी पिता अशोक एवं गृहिणी  सुषमा समदानी की पुत्री स्नेहा समदानी ने  MBA की परीक्षा मे राजस्थान में दूसरा स्थान अर्जित कर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है और इसका श्रेय वह अपने मम्मी पापा तथा भाई अर्पित को देती है। 
स्नेहा के भाई अर्पित ने बताया कि स्नेहा आरंभ से ही मेधावी रही है और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में मेरिट मे स्थान प्राप्त करने के साथ ही कालेज मे MBA के चारों ही सेमेस्टर में टॉप पर रहते हुए पूरे राजस्थान मे दूसरे नंबर पर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ