भीलवाड़ा। आसीन्द थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर हो रही संपति संबंधी अपराधों की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत आई.पी.एस. द्वारा धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी, नकबजनी की वारदातों की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुये वांछित अज्ञात अपराधियों की धर पकड हेतु विमल सिंह आर.पी.एस अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व रोशन पटेल आर.पी.एस अति. पुलिस अधीक्षक सेक्टर सहाड़ा के निर्देशन मे व हेमन्त कुमार आर.पी.एस. अति. पुलिस अधीक्षक वृत आसीन्द के सुपरविजन में व थानाधिकारी हंसपाल सिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना आसीन्द के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठीत टीम द्वारा संपति संबंधी अपराधों की अनवरत वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये थाना हाजा पर टीमों का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपीगणों की तलाश शुरू की गई। टीमों को विभिन्न वारदात स्थलों के तरीका ए वारदात के संबंध में अवगत कराया व घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया। भिन्न भिन्न घटनास्थलों के आस पास के सीसीटीवी फुटेज के बारे में जानकारी प्राप्त की गई परन्तु वारदात स्थलों व आवाजाही रूट पर कहीं भी सीसीटीवी कैमरों का नहीं होना पाया गया। तत्पश्चात् घटनास्थलों की तकनीकी आधार पर अनुसंधान कर अज्ञात आरोपीगणों की तलाश की गई परन्तु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस के मुख्य सूचना तंत्र मुखबिर खास व आसूचना संकलन के आधार पर टीमों द्वारा ग्राम सुलवाड़ा के जंगलात में बंद पड़ी माईन्स में दबिश दी गई तो पत्थरों की आड़ में चार व्यक्ति बैठे होकर कार्य योजना बनाते हुए नजर आये। मुखबिर खास सूचना के अनुसार उक्त चारों को घेरा डालकर रोका व पूछताछ की। संपती संबंधी वारदातों में संलिप्तता के आधार पर डिटेन किया गया।
तरीका वारदात :-
आरोपीगण ईलाका थाना के गांवों में स्थित मंदिरों की रैकी करते या मंदिरों में कलर करने का ठेका लेकर मंदिर के पट खुलने व पट बंद होने के समय व मंदिर में रखे मुकुट, छत्र व अन्य उपयोगी सामान की जानकारी जुटाते तथा मुताबिक कार्ययोजना सभी अपने अपने मोबाईलों को घर पर या किसी अन्य जगह रखकर रात्रि के समय रैकी कर मंदिर से छत्र, मुकुट की चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे।
वारदात विवरण :-
1. ग्राम बामणी के बाहर खारी नदी के किनारे स्थित देवनारायण मंदिर में अभियुक्त पप्पु कुमावत द्वारा कलर का काम करना। काम करने के दरमियान मंदिर में रखे छत्र व अन्य सामान की रैकी करना तथा काम पूरा होने के दो माह बाद पप्पूलाल कुमावत द्वारा अपने दोस्तों मुकेश ढोली, महेन्द्र उर्फ मीनू ढोली, पुसालाल उर्फ परसराम लौहार के साथ शराब पार्टी कर योजना बनाकर मोटरसाईकिलों पर चढकर खारी नदी के बाहर देवनारायण मंदिर में घुसना तथा एक छत्र, एक इन्वेटर व दो बैटरी चोरी कर आपस में बांट लेना। जिसके संबंध में थाना हाजा पर प्रकरण पंजीबद्ध होकर जैर तफ्तीश है।
2. मालासेरी स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में चारों आरोपीगणों द्वारा दो मोटरसाईकिल पर सवार होकर जाना,
मंदिर में सो रहे पूजारी की रैकी करना। पूजारी के मंदिर से उठकर रात के समय बाहर जाने के तुरंत बाद ही दो आरोपीगणों द्वारा अन्दर जाकर सीसीटीवी कैमरों पर तौलिया डालकर मंदिर से मुकुट चोरी कर ले जाना। जिसके संबंध में थाना हाजा पर प्रकरण पंजीबद्ध होकर जैर तफ्तीश है।
3. ग्राम बामणी में स्थित चारभुजा मंदिर व चामुण्डा माता मंदिर की आरोपी पप्पु कुमावत द्वारा रैकी करना। मंदिर में
सीसीटीवी कैमरे नहीं होना जानकारी में आने के बाद अपने साथी मुकेश ढोली, महेन्द्र उर्फ मीनू ढोली, पुसालाल उर्फ परसराम लौहार के साथ मिलकर रात्रि के समय दोनों मंदिरों में से दो पीतल धातु की छोटी मूर्तियां व तीन छोटे चांदी के छत्र चोरी कर ले जाना। जिसके संबंध में थाना हाजा पर प्रकरण पंजीबद्ध होकर जैर तफ्तीश है।
4. ग्राम साबदड़ा में स्थित मंदिर में पप्पुलाल कुमावत व मुकेश ढोली द्वारा रैकी करना तथा मंदिर में से एक बांसुरी तथा एक छत्र चोरी कर ले जाना। उक्त दोनों को मीनू उर्फ महेन्द्र व पुसालाल उर्फ परसराम को बेच देना।
5. ग्राम दौलतगढ देवडुंगरी मंदिर से महेन्द्र उर्फ मीनू व पप्पु कुमावत द्वारा पानी की एक मोटर को चोरी करना जिसे बेचने के लिये मुकेश ढोली को प्रदान करना।
गठित पुलिस टीम :-
1. हंसपाल सिंह उ. नि. थानाधिकारी थाना आसीन्द
2. अयुब मोहम्मद स.उ.नि. थाना आसीन्द
3. आशीष मिश्रा स.उ.नि. साईबर सैल भीलवाड़ा
4. श्रवण कुमार हैड कानि. 785 थाना आसीन्द
5. मूल सिंह कानि. 1963 थाना आसीन्द (विशेष योगदान)
6. महेन्द्र सिंह कानि. 580 थाना आसीन्द
7. सुरेन्द्र कुमार कानि. 2092 थाना आसीन्द
8. नरपत सिंह कानि. 1465 थाना आसीन्द
9. महादेव कानि. 390 थाना आसीन्द
10. जितेन्द्र सिंह कानि. 835 थाना आसीन्द
11. संजय कानि. 577 थाना आसीन्द
12. मांगीलाल कानि. 467 थाना आसीन्द
13. अरविन्द कानि. 2089 थाना आसीन्द
14. शंकर कानि. 2197 थाना आसीन्द
15. कालूराम कानि. 1650 थाना आसीन्द
16. श्री कृष्ण कुमार कानि. 729 थाना आसीन्द
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. मुकेश बिरम पिता हिंगलाज जाति ढोली उम्र 21 साल निवासी सुलवाडा थाना आसीन्द जिला भीलवाड़ा
2. पप्पुलाल पिता कनीराम उर्फ कन्हैयालाल जाति कुमावत उम्र 27 साल निवासी सुलवाडा थाना आसीन्द जिला
भीलवाड़ा
3. पुंसालाल उर्फ परसाराम पिता श्यामलाल जाति लौहार उम्र 29 साल निवासी सुलवाडा थाना आसीन्द जिला
भीलवाड़ा
4. महेन्द्र कुमार उर्फ मीनू पिता गोवर्धन जाति ढोली उम्र 32 साल निवासी सुलवाडा पुलिस थाना आसीन्द जिला
भीलवाड़ा
0 टिप्पणियाँ