चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा नेशनल हाइवे पर स्थित किंग्स वाटर पार्क में दो दिन पूर्व हुई मारपीट, लूट, वाटर पार्क में बुल्डोजर से तोड़फोड़ करने और गैंगवार हुई इस घटना में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। एक गुट से 7 व दूसरे गुट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गए। पार्क में घटना से वहां नहा रहे लोगों में दशहत फैल गई। मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस अभिरक्षा में लिया गया हैं। वही बुल्डोजर से तोड़फोड़ करने पर जेसीबी, ब्रेजा कार को जप्त की हैं।
दो दिन पूर्व 6 जून को गंगरार पुलिस थाना पर प्रार्थी दिलीप गुर्जर निवासी तिलक नगर, भीलवाड़ा ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश कि देवी लाल जाट पूर्व प्रधान निवासी सोनियाणा व संजय वैष्णव पूर्व सरपंच निवासी साड़ास अपने साथा 5-7 अन्य लोगों को लेकर किंग्स वाटर पार्क नेशनल हाईवे सरहद सोनियाणा पर आये व अपने साथियों को किंग्स वाटर पार्क में जबरदस्ती निशुल्क प्रवेश कराने लगा जिस पर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनको निशुल्क अंदर जाने से रोका तो पूर्व प्रधान देवी लाल जाट व संजय वैष्णव उसके साथियों ने प्रार्थी व जनके साथियों के मारपीट कर दी तथा बाद में देवी लाल जाट ने अपनी गैंग के अन्य लोगों को फोन किया जो साथ में जेसीबी मशीन लेकर आये व किंग्स वाटर पार्क में गैंगवार कर तोड़फोड़ कर दी तथा होटल व वाटर पार्क पर ग्राहकी की नगदी को लूट लिया। प्रार्थी के गले से सोने की चैन को लूट कर ले गये। इस पर लूट व गैंगवार की संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज कर प्रकरण की गम्भीरता हो देखते हुए अनुसंधान रविन्द्र प्रताप सिंह वृताधिकारी गंगरार द्वारा शुरू किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए उक्त घटना में शरिक लोगों की तलाश हेतु एसपी सुधीर जोशी के आदेश की पालना में एक टीम का गठन किया जाकर उक्त टीम ने तकनीकि व मनोवैज्ञानिक रूप से आसुचना संकलन कर उक्त गैंगवार में संलिप्त 7 व्यक्तियों को घटना के महज 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाकर तीन दिन तक पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। इस घटना में प्रयुक्त जे.सी.बी. मशीन व ब्रेजा कार को जप्त किया गया है। तथा घटना में शरिक अन्य नामजद मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गोपाल सिंह पिता भैरू सिंह जाति राजपूत उम्र 21 साल निवासी दोलाजी का खेड़ा, कन्हैया लाल पिता शंकर जाति जाट उम्र 24 साल निवासी नागा का खेड़ा, लोकेश गुर्जर पिता भैरू लाल जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी रायपुरिया, मुकेश जाट पिता भैरू लाल जाति जाट उम्र 27 साल निवासी जयसिंहपुरा, छोटु लाल पिता देवी लाल जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी दौलाजी का खेड़ा, देवी लाल पिता स्व. नंद राम जाति जाट उम्र 35 साल निवासी सोनियाणा, संजय वैष्णव पिता छितर दास वैष्णव उम्र 46 साल निवासी साडास को गिरफ्तार किया हैं।
वही दूसरे गुट के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं।
प्रार्थी संजय वैष्णव पिता छितर दास वैष्णव उम्र 46 साल निवासी साडास ने भी इस मामले में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। प्रार्थी संजय वैष्णव के साथ देवी लाल जाट पूर्व प्रधान निवासी सोनियाणा अपने साथियों के साथ भीलवाड़ा की तरफ जा रहे थे कि किंग्स वाटर पार्क पर कुछ बच्चों के चिखने व चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जिस पर प्रार्थी व देवी लाल जाट किंग्स वाटर पार्क के अंदर गये व अंदर जाकर देखा तो उक्त बच्चे हमारी पंचायत व मण्डल के होकर किंग्स वाटर पार्क के कर्मचारी उनके साथ गाली-गलोच व बदतमीजी कर रहे थे। जिस पर उक्त कर्मचारियों को बच्चों के साथ गलत व्यवहार नही करने का उलाहना दिया तो मौके पर मौजूद किंग्स वाटर पार्क के कर्मचारियों ने हमारे साथ लकड़ियों व सरियो से मारपीट शुरू कर दी थी तथा बीच बचाव में आये लोगों के साथ भी मारपीट कर दी। जिससे प्रार्थी व प्रधान देवी लाल के गम्भीर चोटें आई है तथा प्रार्थी संजय जेब से रूपये व दस्तावेज भी पार्क के कर्मचारियों ने छिन लिये है। वगैरा रिपोर्ट पर संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया जाकर आरोपियों की तलाश में रवाना किया गया। जिस पर उक्त टीम ने तकनीकि व मनोवैज्ञानिक रूप से आसुचना संकलन कर उक्त गेंगवार में संलिप्त 3 व्यक्तियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाकर तीन दीन की पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। इस घटना मेें शामिल अन्य नामजद मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में बाबू लाल पिता सोहन जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी माल का खेड़ा (रूपपुरा), गुलाब पिता राजमल जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी माल का खेड़ा (रूपपुरा) जगदीश जाट पिता चम्पा लाल जाति जाट उम्र 21 साल निवासी सोनियाणा को गिरफ्तार किया हैं।
0 टिप्पणियाँ