कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर चन्द्र दर्शन (चाँद रात) के मौके पर जायरीन उमड़े।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार जुम्आ (शुक्रवार) को जिल हिज महीना की चाँद रात पर सुबह से ही जायरीन का आना शुरू हो गया जो शनिवार दिन भर चलता रहा। मैला ग्राउण्ड में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। वही अहाता ऐ नूर में महफिले मिलाद व कव्वाल हज़रात के कलाम सुनने के लिए आशिके दीवाना जमा रहे। सायकांल को चिराग बत्ती के समय जब अल्लाह तआला से बाबा हुजूर के वसीले से सेहतो तंदूरस्ती, मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदा से दरगाह परिसर गूंज उठा। ईदुल अजहा का पर्व 17 जून सोमवार को मनाया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ