खड़े ट्रेलर में घुसी कार, दो की मौत, 3 बच्चों समेत 5 घायल, मृतक हीता के रहने वाले

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना क्षेत्र के नगरी के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। ये सभी रावतभाटा से भींडर क्षेत्र के हिता गांव जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार आज सुबह नगरी के पास साईट में खड़े स्टोन से भरे ट्रेलर के पीछे अनियंत्रित होकर इक्को वैन जा घुसी। कार में आगे की तरफ बैठे भींडर क्षेत्र के हिता निवासी 45 वर्षीय मांगी लाल गर्ग और 42 वर्षीय सुरेश गर्ग पिता बंशी लाल गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में पीछे की तरफ बैठे बसन्ती देवी पत्नी मांगी लाल गर्ग 42 वर्ष, चेतन गर्ग पिता हीरा लाल 30 वर्ष निवासी हिता और चंचल कुमारी 10 वर्ष, प्रीति कुमारी 5 वर्ष व रौनक 4 वर्ष घायल हो गए। घायल बसन्ती देवी का पीहर डूंगला क्षेत्र के किशन करेरी बताया जा रहा हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक मांगी लाल की चित्तौड़गढ़ में आईटीआई डिपार्टमेंट और सुरेश की रावतभाटा में थर्मल पॉवर प्लांट में नौकरी थी। मृतक दोनो सगे भाई थे और भींडर क्षेत्र के हिता गांव के रहने वाले थे।
◆इस ख़बर से जुड़ा वीडियो देखें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ