पक्षियों के पीने के पानी के लिए बांधे 51 परिंडे

प्रतापगढ़। सामाजिक सेवा संस्था हेल्प टू स्माइल फाउंडेशन का पक्षियों को बचाओ, पक्षियों की मदद करो अभियान के तहत प्रतिदिन परिंडे बांधने का कार्य सतत जारी है। आज संस्था द्वारा बारावरदा कस्बे में  गांव सार्वजनिक एवं प्रशासनिक एवं गांव के मुख्य चौराहे पर 51 परिंडे बांधे गए एवं  प्रतिदिन परिंडे में पानी भरने का संकल्प लिया। संस्था के संस्थापक जीवन मालवीय ने बताया कि संस्था के अभियान के तहत परिंडे लगाने का कार्य एक अप्रैल से सतत् जारी है और यह अभियान 5 जून तक चलाया जाएगा। अभी तक संस्था द्वारा एक हजार परिंडे लगाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर बारावरदा पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम, बसंती लाल, आशीष कांस्टेबल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर  आशीष संस्था के प्रदेश अध्यक्ष निखिल टांक, सदस्य कपिल टांक, लेखराज रैदास, अनुभव मेघवाल, कुलदीप लोहार, शालेंद्र सेन, श्याम सेन, मुकेश, मीणा आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ