हास्य सम्राट सुरेन्द्र शर्मा रविवार को चित्तौड़गढ़ में, रात्रि 8 बजे होगा कवि सम्मेलन

चित्तौड़गढ़। प्रात: स्मरणीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती और कवर स्टोरी के 11वें सौपान के मौके पर कवर स्टोरी परिवार द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में 9 जून रविवार रात्रि 8 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में देश के हास्य सम्राट कहे जाने वाले विख्यात कवि सुरेन्द्र शर्मा भाग लेंगे। 
सुरेन्द्र शर्मा के साथ कवि सम्मेलन में अयोध्या के ख्यातनाम साहित्यकार और शायर जमना प्रसाद उपाध्याय, दिल्ली के कवि और गीतकार चिराग जैन, वरिष्ठ गीतकार रमेश शर्मा, ओज के हस्ताक्षर सिद्धार्थ देवल, क्षेत्रीय हास्य कवि दीपक पारीक और राजस्थानी गीतकार विष्णु विश्वास भाग लेंगे। कवि सम्मेलन आम लोगों को लिए निशुल्क रखा गया है। कवि सम्मेलन में अतिथि के रूप में जिला अिधकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
●●●

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ