नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के आईटी सेल विभाग के दिनेश ललकार बने राष्ट्रीय सचिव

चित्तौड़गढ़। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी (भारत) के आईटी सेल के लिए दिनेश कुमार ललकार को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता जुगल किशोर उपाध्याय की अभिशंषा पर चित्तौड़गढ़ जिले के भीमगढ़ निवासी दिनेश कुमार ललकार को आईटी सेल विभाग में राष्ट्रीय सचिव पद पर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलविंदर मेहता ने नियुक्ति दी हैं। दिनेश ललकार पिछले कई सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ