चित्तौड़गढ़। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का 484वाँ जन्मोत्सव महावीर व्यायामशाला व नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कुश्ती दंगल व शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। व्यायामशाला सचिव मनोज सोनी ने बताया कि शनिवार को यूआईटी के पूर्व चेयरमेन सुरेश झंवर, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पार्षद भोलाराम प्रजापत, रामचन्द्र गुर्जर, मुन्ना गुर्जर, ओमप्रकाश सुखवाल आदि अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कुश्ती दंगल का शुभारम्भ किया। समापन कार्यक्रम नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी ने कि जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त आबकारी अधिकारी उदयपुर संभाग ऋषिराज सिंह, रितुराज सिंह ओछड़ी उपस्थित रहे। सभापति ने अपने उद्बोधन में महाराणा प्रताप के स्वाभिमानी, राष्ट्र रक्षा प्रण से सभी पहलवानों को शिक्षा लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व व्यायामशाला उस्ताद देवराज पहलवान, पहलवान कैलाश गुर्जर सामरी सहित अतिथियों का साफा बंधवा कर माल्यार्पण से सम्मान हुआ। अतिथियों द्वारा विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई। कुश्ती दंगल में प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी, सामरी, बिजयपुर, शम्भूपुरा, बामनिया, धनेतकलां, चंदेरिया व चित्तौड़गढ़ के पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती दंगल में जिला प्रताप केसरी खिताब में लोकेश गुर्जर सामरी प्रथम, लक्षराज द्वितीय, खुशीराम तृतीय रहे। जिला प्रताप कुमार खिताब में अभिषेक माली छोटीसादड़ी प्रथम, विशाल सेनी द्वितीय, अर्जुन तृतीय रहे। भार वर्ग अनुसार 25 किग्रा में वंश ग्वाला प्रथम, महावीर गुर्जर द्वितीय, संदीप तृतीय, 30 किग्रा में विक्रम प्रथम, आदित्य द्वितीय, राजेन्द्र तृतीय, 35 किग्रा में भावेश प्रथम, आदित्य द्वितीय, हर्षित तृतीय, 40 किग्रा में रायचन्द प्रथम, हरिश द्वितीय, विश्वास तृतीय, 45 किग्रा में युवराज प्रथम, विक्रय द्वितीय, अंश तृतीय, 50 किग्रा में पवन ग्वाला प्रथम, दिनेश तनुजा द्वितीय, महेन्द्र तृतीय, 55 किग्रा में गोविन्द नाथ प्रथम, आयुष पूर्बिया द्वितीय, राजवीर तृतीय, 60 किग्रा में अर्जुन प्रथम, करण द्वितीय, मयंक तृतीय, 65 किग्रा में रोहित प्रथम, जतिन द्वितीय अभिषेक तृतीय, 75 किग्रा में विशाल सेनी प्रथम, अभिषेक द्वितीय विशाल सिंह तृतीय, 80 किग्रा में प्रशांत प्रथम, कालु द्वितीय, उत्कर्ष तृतीय, 85 किग्रा में खुशीराम प्रथम, देवव्रत द्वितीय, गौरव तृतीय स्थान पर रहे। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट भीलवाड़ा, योगेन्द्र सेन नाथद्वारा, रामरतन गुर्जर चित्तौड़गढ़, प्रभु गुर्जर, महावीर बंजारा सहित कई शा.शि. ने कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। पूर्व खेल अधिकारी अनिरूद्धसिंह भाटी ने भी पहलवानों का उत्साहवर्द्धन किया। कुश्ती दंगल में राकेश सोनी, सत्यनारायण माली, दिनेश सोनी, शोकिन रजक, प्रहलाद सोनी, रणधीर सिंह, श्याम सोनी, कमल वर्मा, छत्रपालसिंह, अरूण, आशीष, शुभम, राकेश माली का भी सहयोग रहा। रविवार को पाडन पोल स्थित झालीबाव मंदिर पर महाराणा प्रताप के माल्यार्पण कर व्यायामशाला उस्तादों के नेतृत्व में शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो पहलवानों के अखाड़ा प्रदर्शन के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए व्यायामशाला पहुँची।
0 टिप्पणियाँ