निम्बाहेड़ा। उपखण्ड के घाटा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत कनेरा में सोमवार को लोक आस्था के केंद्र लोक देवता बाबा रामदेव जी के अवतरण दिवस भादवी बीज के अवसर पर कनेरा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सर्व प्रथम पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़ द्वारा बाबा रामदेव जी की पुजा अर्चना की गई तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़, युवा नेता कमलेश धाकड़, नन्द किशोर धाकड़, सुभाष व्यास, सुनील छीपा, निबोंदा उप सरपंच लक्ष्मण दान चारण, निर्भयराम धाकड़ एवं नवीन व्यास, पंकज राठोर, फुलेश खटीक, चित्तौड़गढ़ कालेज एनएसयूआई प्रत्याशी विष्णु मेघवाल, दिलीप, भुपेंद्र, सुरेन्द्र, बालकिशन, गोपाल, राकेश, कन्हैयालाल, देवेन्द्र, विनोद, सुनील, राहुल, मुकेश, मानमल मेघवाल सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ