चित्तौड़गढ़। शनिवार को नो बेग डे पर राउप्रावि गाड़ी लौहार में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका श्रीमती नोसर जाट ने बताया कि विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए शनिवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सफाई प्रतियोगिता बालिका वर्ग में गौरी भील प्रथम, गुड्डी भील द्वितीय रही। बालक वर्ग में हनी प्रथम, शब्बान द्वितीय। दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अनिशा भील प्रथम, भारती भील द्वितीय, बालक वर्ग में अर्जुन गाड़ीलौहार प्रथम, युवराज भांभी द्वितीय, चित्रकला में हैदर प्रथम, गनी द्वितीय, डांस प्रतियोगिता में दीपक प्रथम, मेहंदी प्रतियोगिता में बुलबुल प्रथम, हर्षिता कुगालिया व निशा द्वितीय, कुर्सी रेस में पीयूष मीणा प्रथम, प्रेमलता मीणा द्वितीय रही। सभी को पारितोषित वितरण किया गया। इस अवसर पर मनप्रीत कौर व बीएड प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ