तेजा दशमी महोत्सव एवं विशाल किसान सम्मेलन कल, केंद्रीय मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लेंगे भाग

चित्तौड़गढ़। जिला जाट समाज संस्था की ओर तेज दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 
समाज के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 5 सितम्बर इंदिरा गांधी स्टेडियम से 11 बजे शोभायात्रा का शुरू होगी। जिले के विभिन्न इलाकों से वाहन रैली से लोग इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहाँ से 11 बजे इंदिरागांधी स्टेडियम से शोभायात्रा का आगाज होगा। शोभायात्रा जिला कलेक्ट्रेट चौराहा से सुभाष चौक, गोल प्याऊ, महाराणा सेतु मार्ग होते हुए तेजाजी चौक शोभायात्रा पहुँचेगी। यहाँ से शोभायात्रा प्रतापनगर चौराहा होते हुए जाट समाज छात्रावास पहुचेंगी। यहाँ वीर तेजाजी की पूजा अर्चना की जाएगी। जाट छात्रवास में विशाल किसान सम्मेलन को पशुपालन पालन एवं डेयरी के केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, राजस्व मंत्री राम लाल जाट,  सहकारिता बोर्ड के राज्य मंत्री पवन गोधारा, आर यू प्रेसिडेंट निर्मल चौधरी, लाडनूं विधायक मुकेश भाकड, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चन्द्र चन्द्रभान सिंह, विधायक ललित ओस्तवाल, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, पूर्व मंत्री रतन लाल जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, सभापति संदीप शर्मा, पूर्व विधायक बालू राम जाट, मालपुरा विधायक कन्हैया लाल, 
डेयरी चैयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा, सरक्षक बद्री लाल जाट, नगजी राम जाट, चम्पा लाल जाट, जिला जाट समाज संस्था मिट्ठू लाल, राजस्थान जाट महासभा रामेश्वर लाल जाट, बालिका शिक्षण समिति अध्यक्ष लेहरू लाल जाट, सचिव कैलाश चन्द्र जाट, प्रवक्ता गोवर्धन लाल सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिले सहित आसपास से क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ