न्यायिक कर्मचारियों की साधारण सभा की बैठक संपन्न, एक साल के कार्याे पर मंथन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश व्यास की अध्यक्षता एवं श्रवण सिंह सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई जिसमें नवीन गठित कार्यकारिणी द्वारा पिछले एक वर्ष में किये गये कार्याे एवं आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन कर रहे संगठन सचिव विनोद पाणखाणिया द्वारा कर्मचारियों के सुझाव आमंत्रित किये गये जिस पर कर्मचारियों द्वारा सुभाष जांगीड, कृष्णा सिन्हा, जगदीप सिरोहिया, जुली स्वर्णकार, शुभम स्वामी, शिवनारायण जोशी, अनिल अबूझ, राजेश राव, अनिल, अंबुज सुहाग, विकास बैरागी द्वारा संगठन गतिविधियों, न्यायालय परिसर में पार्किंग, जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए आकस्मिक सहायता कोष का निर्माण, वाहन चोरियों की रोकथाम हेतु परिसर में सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारी सदस्यता शुल्क बढाये जाने, कर्मचारियों के हितार्थ अमूल्य सुझाव दिये। मंच को मुख्य अतिथि श्रवण सिंह ने भी संबोधित किया। अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश व्यास ने कहा कि संगठन द्वारा न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था हेतु प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की अब तक रूकी हुई पदोन्नतियां लगभग पूर्ण हो चुकी है, जो शेष है वह भी शीघ्र पूर्ण करवाये जाने के लिए संगठन प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि अब तक के कार्यकाल में खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, इसी क्रम में संगठन शीघ्र ही शतरंज एवं कैरम जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के लिए प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों के लिए कैलेण्डर जारी किये जायेगा तथा प्रत्येक आयोजन के लिए पृथक पृथक टीमें भी गठित की जायेगी। इसके अलावा स्टाफ रूम, कर्मचारियों के वांछित मुख्यालय पर स्थानांतरण, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल के लिए प्याऊ आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा न्यायिक कर्मचारियों पिकनिक योजना पर विचार किया जा रहा है जिसे निकट भविष्य में अमल में लाया जायेगा।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संपतलाल भील, बनवारी लाल मीणा, गोपाललाल प्रजापत, सोनू मीणा, औंकारलाल नागर, वेदप्रकाश जाटव, गोविंद सिंह, मदनशर्मा, अनिल कुमार व्यास, सुशील तिवारी, प्रकाश कुमावत, पूर्णिमा गौड, भंवरसिंह, प्रमोद कुमार दाधीच सहित अन्य न्यायिक कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ