भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को लेकर बेगूं विधानसभा की बैठक


बेगूं। जन आक्रोश यात्रा के तहत आज बेगूं विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी शक्ति सिंह हाडा एवं पूर्व विधायक व जिला प्रमुख डाॅ. सुरेश धाकड़ ने सभी मण्डल अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक साड़ास मण्डल अध्यक्ष संजय वैष्णव, रावतभाटा मण्डल अध्यक्ष मंजूलता जंगम, बेगूं नगर मण्डल अध्यक्ष बी.पी. शर्मा, जावदा मण्डल अध्यक्ष कैलाश धाकड, नंदवाई मण्डल अध्यक्ष रागर्वेन्द्र सिंह एवं सभी मंडलों ने यात्रा हेतु रूट मेप एवं तिथियों का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर जन आक्रोश रैली संयोजक सत्यनारायण मेनारिया सह संयोजक घीसा लाल मेवाडा उपस्थित थे। उक्त यात्रा 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक प्रस्तावित है। मीटिंग में अतिथियों का स्वागत नगर महामंत्री रमेश कोली ने एवं राकेश सोनी ने किया तथा संचालन आशुतोष भट्ट ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ