धरियावद, (माय सर्कल न्यूज @हेमन्त सालवी)। जिले के धरियावद क्षेत्र में पीपा क्षत्रिय (दर्जी) समाज धरियावद द्वारा स्वामी नारायण मंदिर पर रंग तेरस के पावन पर्व पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसी दौरान कार्यक्रम में पीपा क्षत्रिय समाज (दर्जी ) धरियावद की ओर से आगामी पीपा जयंती मानने को लेकर कार्यक्रम की चर्चा करते हुए रुपरेखा बनाई गई रंग तेरस त्यौहार के शुभ अवसर पर समाज के कई नागरिक, महिलाएं एवं बच्चों ने प्रेम, सद्भावना से एक _ दूसरे को गुलाल रंग लगाकर रंग तेरस का त्यौहार मनाया इस अवसर पर क्षत्रिय (दर्जी )समाज से सुंदर लाल देवड़ा,राजकुमार चौहान,रामचंद्र देवड़ा, लक्ष्मण देवड़ा, मंगेश पंवार, श्याम लाल देवड़ा, दिनेश कुमार पंवार, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चें उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ