हिम्मत कोदली अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नियुक्त

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल जेदिया की सहमति से अखिल भारतीय सभी मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग पर्यवेक्षक राजेश कोदली ने हिम्मत कोदली पुत्र बाबूलाल कोदली को  सफाई मजदूर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनका कार्यकाल एक वर्ष तक रहेगा। 
हिम्मत कोदली के अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर  अध्यक्ष नियुक्त होने पर पर्यवेक्षक राजेश कोदली व हिम्मत कोदली का सफाई कर्मचारी एवं वाल्मिकी समाज के रमेश कोदली, गोपेश कोदली, कुन्दन कोदली, सुजित कोदली, रोहित कोदली, सरिता बारेशा, दुर्गा देवी, ज्योति चरनाल, राधा देवी, भरत मेदा, दीपक कोदली, रमेश खेरालिया, तेजपाल, विजय कोदली, विक्रम कोदली, जितेश, ऋषि, अजय, राहुल, टीना स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ