दो जोड़ी ट्रेनों का निम्बाहेड़ा स्टेशन पर छः माह के लिए प्रायोगिक ठहराव


चित्तौड़गढ़। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का रतलाम मंडल के निम्बाहेड़ा स्टेशन पर छ: महीने के लिए प्रायोगिक ठहराव की शुरूआत की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12719 जयपुर हैदराबाद सुपरफास्ट ट्रेन, जयपुर से 08 मार्च, 2023 से चलने वाली निम्बाहेड़ा स्टेशन पर आगमन 21.20 प्रस्थान 21.22 बजे एवं गाड़ी संख्या 12720 हैदराबाद जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन हैदराबाद से 06 मार्च, 2023 से चलने वाली निम्बाहेड़ा स्टेशन पर
आगमन 21.51 बजे व प्रस्थान 21.52 बजे होगा।
गाड़ी संख्या 17019 जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस, 07 मार्च, 2023 से जयपुर से चलने वाली निम्बाहेड़ा स्टेशन पर आगमन 21.20 बजे व प्रस्थान 21.22 बजे एवं गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस, हैदराबाद से 11 मार्च, 2023 से चलने वाली निम्बाहेड़ा स्टेशन पर आगमन 21.51 बजे व प्रस्थान 21.53 बजे होगा। यह जानकारी रतलाम मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीना ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ