कल्याणराय मन्दिर में फागोत्सव मनाया, ठाकुरजी से संग जम कर खेली होली

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कल्याणराय महिला मंडल के तत्वावधान में नगर के बडे मन्दिर श्रीकल्याणराय मन्दिर में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण व राधा की सजीव झाँकी बनाई गई। भगवान कल्याणराय के मंदिर में होली के गीतों के साथ रंग गुलाल से फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली के गीत नैना नीचे करले श्याम ने, रंग मत डारे सांवरिया समेत कई भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाया। साथ ही ढोलक चंग पर भजन गाए। इस अवसर पर भक्तजनो द्वारा 551 किलो के अन्नकुट का प्रसाद का भोग लगा कर साय महाआरती के बाद भगवान श्री कल्याणराय के भोग लगा कर श्रद्वालुओ में वितरीत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ