भाव विभोर होकर किया नृत्य, जमकर लगाए जयकारे


रावतभाटा, (मुदस्सर अहमद)। श्रीचारभुजा नाथ एवं अणु शक्ति मित्र मंडल परिवार की तरफ से फेस टू बालाजी चारण बस्ती में संगीतमय भागवत गीता के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का आनंद लेने पहुंचे  | सोमवार को कथा वाचक कृष्णकांत शास्त्री वृंदावन वालो द्वारा विधि विधान से पूजा करके साय 4:00 बजे कथा प्रारंभ की गई। कृष्णकांत शास्त्री ने श्री सुखदेवजी की जन्म कथा के बारे में सभी भक्तजनों को बताया एवं महाभारत, राजा परीक्षित जन्म कथा कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति का विस्तार से वर्णन करके भक्तजनों को अवगत कराया। संगीतमय भागवत कथा में भक्तों ने खूब जयकारे लगाए और भक्तों ने संगीतमय भागवत कथा में नाचने का आनंद लिया। कथा के दौरान कैलाश मीणा, ईश्वर धोबी, राजकुमार चौधरी,  सुखबीर चौधरी, विक्की माली, सीएल मीणा, केके जोशी, कैलाश, मुकेश पाल,  दीपक आंजना, भगवती, सुनीता मीणा सही तो बड़ीसंख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ