चित्तौड़गढ़, (सलमान)। मण्डफिया थाना पुलिस ने दिनदहाड़े सुने मकान का ताला तोड़कर नकबजनी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। एसपी प्रीति जैन द्वारा प्रदत्त आदेशानुसार जिला चित्तौडगढ में हो रही चोरी नकबजनी कि वारदातों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। विशेष अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू के निर्देशन में एवं वृताधिकारी वृत भदेसर श्रीमती शिप्रा राजावत के निकटतम पर्यवेक्षण में ओमसिंह चुण्डावत उ.नि. थानाधिकारी थाना मंडफिया के नेतृत्व में बृजलाल एच.सी. 1314 मय गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर थाना हाजा के प्रकरण 94 / 2022 धारा 454, 380 भादस में प्रार्थी गंगाराम मीणा के मकान का ताला तोड़कर सोने की रामनामी चुराने वाले अभियुक्त मिथून बाबू पिता नजीर मोहम्मद मुसलमान उम्र 32 साल निवासी 55 जिंक सेमल्टर देबारी थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर व आलम मोहम्मद पिता मोहम्मद सलीम मुसलमान उम्र 30 साल निवासी उदयसागर चौराया देबारी थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्तगण के कब्जे से मशरूका माल सोने कि रामनामी वजनी आधा तोला व ताला तोडने में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद कर न्यायालय मंडफिया मे पेश कर पी.सी. रिमांड प्राप्त कर अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली टीम में ओम सिंह चुण्डावत उ.नि., बृजलाल एच. सी. 1314, दिनेश कानि 322, भैरूलाल कानि 1365 आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ