शेष नारायण भगवान को धराया 31 किलो आम का भोग


डूंगला, (विमल नलवाया)। कस्बे में स्थित शेष नारायण भगवान के मन्दिर में बुधवार को स्नान यात्रा का शृंगार करवाया गया और 31 किलो आम का भोग धराया गया।
कन्हैयालाल गहलोत नाथद्वारा द्वारा भगवान के प्रभु इच्छा अनुसार भगवान श्री शेष नारायण के वागा धारण करवाया गया। इस अवसर पर मोतीलाल गहलोत, गोपीलाल गहलोत, शंकरलाल गहलोत, लक्ष्मीलाल गहलोत, तुलसीराम गहलोत, छगनलाल गहलोत, श्यामलाल गहलोत, भेरूलाल गहलोत, गणेश गहलोत, देवेंद्र गहलोत, नवनीत, सत्यनारायण गहलोत, सत्यनारायण भाटी, पवन भाटी फतहनगर व महिला मंडल की सदस्य भी उपस्थित रही। इससे पहले मंगलवार को पूर्णिमा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ