डूंगला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 18 को


डूंगला, (विमल नलवाया)। कस्बे के महावीर भवन में शनिवार को एक दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जैन श्रावक संघ के मंत्री कनक मल जैन एवं शिविर संयोजक अनिल अग्रवाल ने बताया कि शोभा देवी धर्मपत्नी कन्हैया लाल मेहता की पुण्य स्मृति में पेसिफिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर, भारत विकास परिषद शाखा डूंगला, भारतीय जैन संगठन एवं वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रातः 10 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में शिविर स्थल पर सभी रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में ह्रदय रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग, नाक कान गला, अस्थि एवं हड्डी रोग, वरिष्ठ सर्जन एवं विशेषज्ञों की टीम द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर स्थल पर ब्लड शुगर, ईसीजी व पेप स्पीयर की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें दांतो को निकालना, दातों में छेद भरना, दातों की सफाई करना एवं दांत तथा मुख संबंधित सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। शिविर में आने वाले रोगियों को अपने पुरानी रिपोर्ट साथ में लानी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ