नींद की झपकी आने से ट्रेक्टर से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल


चित्तौड़गढ़। जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र के चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर बुधवार को अलसुबह एक कार आगे चल रहे ट्रेक्टर से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा कि हादसा कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। कार में दो महिलाओं सहित तीन लोग थे। कार के टकराते ही एयर बैग खुल कर फट गया। सूचना पर भादसोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार भादसोड़ा थाना क्षेत्र में नरधारी पुलिया के पास हाईवे पर अलसुबह करीब 4 बजे एक कार से चार लोग डूंगरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार के आगे एक ट्रेक्टर सीमेंट लेकर उदयपुर की ओर जा रहा था। कार के ड्राइवर डूंगरपुर निवासी शंकर लाल पुत्र नानजी डामोर को अचानक नींद की झपकी आने से कार ट्रेक्टर से जा टकराई। हादसे में शंकर लाल की मौत हो गई। कार में मौजूद एक युवक भी घायल हो गया। कार में पीछे की सीट पर बैठी दो महिलाओं को चोट नहीं आई। सूचना पर भादसोड़ा थाने के शक्तिसिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के घर वालों को सूचना दी। दोपहर को मृतक के घरवाले डूंगरपुर से पहुंचे, इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ