निम्बाहेड़ा। शौर्यता एवं वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप सर्कल का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। इसको लेकर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा ने बुधवार को उपखण्ड कार्यालय के समीप बने प्रताप सर्कल का अवलोकन किया।
पालिकाध्यक्ष शारदा ने एईएन प्रवीण बंसल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुवे कहा कि सर्कल पर लगे ग्रेनाइट व अन्य सामग्री जगह जगह से उखड़ गई है वहीं स्टेच्यू के धरातल पर भी नवीनीकरण की नितांत आवश्यकता है, जिस पर बंसल ने तुरंतसम्बंधित जेईएन व ठेकेदार को मौके पर ही बुलाकर रिपेयरिंग सम्बन्धी एवं रंग रोगन कर सर्कल को खूबसूरती प्रदान करने हेतु निर्देशित किया, पालिकाध्यक्ष शारदा के साथ मौके पर मौजूद पार्षद मोहम्मद कुरैशी, रोमी पोरवाल, भानुप्रताप सिंह, खेमराज मेघवाल ने अधिकारियों को पूरे सर्कल पर आकर्षक विधुत साज सज्जा करने हेतु ध्यान आकर्षित कराया जिस पर शारदा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे सर्कल पर लाइटिंग की की जाएं।
एईएन बंसल ने बताया कि पूरे सर्कल की मरम्मत कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रंग रोगन किया जाकर सर्कल को आकर्षक विधुत सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा।
गौरतलब है कि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पिछले दिनों प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि इस सर्कल का जल्द ही सौंदर्यीकरण नगरपालिका द्वारा किया जाएगा जिसके चलते मंत्री आंजना के दिशा निर्देश पर शारदा ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर जल्द ही कार्य आरम्भ करने के निर्देश प्रदान किये। इस मौके पर पालिका के जेईएन खैमराज सिंह गुर्जर एवं ज्ञानेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ