देशभर में हो रही हिंसा के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज ने कलेक्ट्री चौराहे पर इकट्ठा होकर राष्ट्रपति महोदय एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
      विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री प्रदीप काबरा ने बताया सभी कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन शांतिप्रिय किया। शुरुआत में हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री चौराहे का मानव श्रृंखला बनाकर कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। सभी को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि किस प्रकार रामनवमी के उपलक्ष पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा पर देशभर में एक सुनियोजित तरीके से सैकड़ों जगह पथराव आगजनी कर शोभा यात्रा को नुकसान पहुंचाया गया एवं अभी हाल ही में जुम्मे की नमाज के बाद जिस प्रकार देश भर में हिंसा भड़की गई तो विश्व हिंदू परिषद सरकार से मांग करता है कि ऐसे दोषियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि आने वाले भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो।
नगर अध्यक्ष किशन पिचोलिया ने कहा कि जिस प्रकार हिंदू बेटियों को लगातार बलात्कार की धमकी देना एवं जान से मारने की धमकी देना इनके लिए आम बात हो गया है। सरकार से मांग की कि इन पर ठोस कार्यवाही करें। 
बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश मेनारिया ने बताया कि इसके पश्चात सभी ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल एवं राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
नगर संयोजक राहुल गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर सभी हिन्दू संगठनों एवं सभी समाजों के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ